DESH KI AAWAJ

झड़वासा ग्रामीण ओलम्पिक में रोचक रहे शूटिंग बॉलीबाल, खो-खो व रस्सा कस्सी के खेल

झड़वासा ग्रामीण ओलम्पिक में रोचक रहे शूटिंग बॉलीबाल, खो-खो व रस्सा कस्सी के खेल

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड की ग्राम पंचायत झड़वासा में मंगलवार को राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल में रोचक रहे शूटिंग बॉलीबाल, खो-खो व रस्सा कस्सी के खेल।
प्रधानाचार्य कौशल्या यादव ने बताया की शुटिंग बॉलीबाल, खो-खो व रस्सा कस्सी में झड़वासा व मोतीपुरा से क्रमशः 2-5-5 टीमों ने भाग लिया । जिसमे शूटिंग बॉलीबाल में कप्तान शिवराज गुर्जर झड़वासा टीम, खो-खो में भी झड़वासा टीम व रस्सा कस्सी में मोतीपुरा टीम में सुरता, भंवरी, लाली, सुगान्ता, भूरी, गीता, बबली देवी, संतोष बैरवा व सीता विजेता रही।
शारीरिक शिक्षक आरती व ललिता के सानिध्य में इस प्रतियोगिता में रेफरी सुरेंद्र शाहू, अभिताभ विजयवर्गीय और प्रियंका यादव ने निष्पक्ष निर्णय दिए व व्यख्याता हेमराज मेघवंशी व पूजा और चिरंजी लाल ने उत्साहवर्धक कॉमेंट्री भी की। इस मौके भामाशाह दिनेश सोनी झड़वासा सहित विद्यालय की एसएमसी व एसडीएमसी के सदस्य उपस्थित थे।

admin
Author: admin