किशनगढ़ मे खेत मे सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या
किशनगढ़ मे खेत मे सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या
एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शिकार करने आये शिकारी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । किशनगढ़ सिटी थाना के उदयपुर कला गाँव कुम्हारिया बेरा क्षेत्र की है घटना ।
रंगलाल जाट की गोली लगने से हुई मौत। गांव में डकैती करने आए बदमाशो ने गोली मारकर की हत्या।
देर रात्रि की घटना सूचना पर मौके पर पहुँचे सीओ सिटी मनीष शर्मा व सिटी थाना पुलिस। बदमाशो की तलाश के लिए आसपास के जंगलों में पुलिस ने दी दबिश ।
मामले का हुआ खुलासा
शिकार करने आये थे शिकारी
जगंल मे शिकार करने आये थे आरोपी। जिसमे मृतक और उसके भाई ने समझा शिकारियों को लुटेरा । जिससे दोनो शिकारियों को पकड़ लिया था मृतक और उसके भाई ने ।
इसी बीच उनके बीच विवाद हो गया । एलानिया धमकी पर कथित एक शिकारी ने बंदूक चला दी । ओर सीने पर बंदूक से कर दिया था फायर । जिससे
गोली के छर्रे लगने से हुई 37 वर्षीय रंगलाल जाट की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किशनगढ़ चिकित्सालय मे लेकर आए । युवक की मौत पर परिजनों ने
अस्पताल में दिया धरना प्रदर्शन । व परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया । व मुआवजे की मांग पर अड़े मृतक के परिजन । जिस पर तवरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक युवक को लिया हिरासत में धर दबोचा । व एक हमलवारों की ओर तलाश मे लग गए । जिस पर
पुलिस ने परिजनों को समझाइश का प्रयास कर रही है । मौके पर उपखण्ड अधिकारी
परसाराम सैनी , डीएसपी सिटी मनीष शर्मा , डीएसपी बंशीलाल पांडर , शहर थाना प्रभारी नरपत सिंह , रूपनगढ़ थाना प्रभारी अयूब खान सहित बड़ी संख्या में पुलिस का जाब्ता मौके पर तैनात किया गया है ।

