DESH KI AAWAJ

भटियाणी मे 22 अप्रैल से शिव महापुराण कथा का आयोजन

भटियाणी मे 22 अप्रैल से शिव महापुराण कथा का आयोजन

रामबालक दास महाराज अयोध्या वाले करायेंगे कथा का रसपान

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम भटियानी में 22 अप्रैल से खेडी वाले बालाजी मन्दिर पर संत रामकृष्ण दास खाखी महाराज के सानिध्य मे महाशिव पुराण कथा का आयोजन समस्त भटियाणी के ग्रामवासीयो की ओर से किया जा रहा है । कथा के पूर्व 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे गाजे बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली जायेगी । वही महाशिव पुराण कथा 9 दिन तक सुबह 11.30 से प्रतिदिन चलेगी । वही कथा का रसपान अयोध्या निवासी संत एंव कथावाचक राम बालक दास महाराज करायेंगे । 30 अप्रैल को महायज्ञ का आयोजन, भंडारा , व संतो का स्वागत सत्कार किया जाएगा। जिसमें पूर्व सरपंच श्रीमती कंचन देवी वह भटियाणी सरस डेयरी अध्यक्ष शिवराज चौधरी द्वारा कथा के लिए 21000 की सहयोग भेट राशि राम किशन दास जी महाराज गुरुदेव को भेंट की । इस कथा के लिए सभी ग्रामवासीयो का बढ़-चढ़कर पूर्ण सहयोग मिल रहा है । इस धर्म कार्य के लिए ग्राम के दयाल राम गुर्जर, मोती गियाड़ , एडवोकेट हंसराज चौधरी, कालू यादव, ब्रह्मा गियाड़, मंगना गुर्जर, रामधन जाट, रामकिशन खटीक, मिठू बैरवा, हनुमान राव, सुगना प्रजापत, सुरेश खटीक, सुरेश जाट आदि सेवाकार्य मे लगे हुए है ।

admin
Author: admin