DESH KI AAWAJ

अधिक मास के उपलक्ष्य मे नसीराबाद मे शिव महापुराण कथा 20 से रामचन्द्र जी धर्मशाला मे

अधिक मास के उपलक्ष्य मे नसीराबाद मे शिव महापुराण कथा 20 से रामचन्द्र जी धर्मशाला मे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । श्री शिव महापुराण कथा समिति के तत्वावधान मे पुरुषोत्तम मास( अधिक मास ) के उपलक्ष्य मे 20 जुलाई , गुरुवार से श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन श्री रामचन्द्र जी की धर्मशाला नसीराबाद मे आयोजित किया जा रहा है । कथा संत श्री रसिक महाराज , श्री राधा कुन्ज वृदांवन धाम के मुखारविन्द द्बारा की जायेगी । कथा 20 जुलाई , गुरुवार से 26 जुलाई , बुधवार तक चलेगी । समिति के ललित राठी ने बताया कि कथा के पूर्व 20 जुलाई को प्रातः 9 बजे लाल डिग्गी स्थित बालाजी मन्दिर से 111 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा ढोल बाजो व रथ के साथ निकाली जायेगी । यात्रा हनुमान चोक , सदर बाजार ,पांच बत्ती चौराहा होते हुए कथा स्थल पर पहुचेगी । कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सांय 6 बजे तक होगी । कथा मे प्रतिदिन कथा के अनुसार झाकियां प्रस्तुत की जायेगी । एंव 27 जुलाई को प्रातः 9 बजे पूर्णाहुति के बाद महाआरती होकर कथा का समापन होगा । कथा मे सेवा हेतू अरविन्द गर्ग , गोपाल वैष्णव , परमेश्वर अग्रवाल , जयनारायण मून्दड़ा , निरंजन सोनी , दीपक सिंघल , सुनिल गोयल , रमेश जिन्दल , ललित राठी , राहुल खण्डेलवाल , आनन्द गोयल , प्रदीप अग्रवाल , द्बारका प्रसाद गोयल , गोविंद गर्ग , भगवान स्वरूप माहेश्वरी , सुरेश अग्रवाल , कुंज बिहारी गोयल , प्रहलाद चौधरी एवं श्याम सखी परिवार कथा की तैयारी मे लगे हुए है ।

admin
Author: admin