श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर में शिशु वाटिका मातृ सम्मेलन हुआ संपन्न
श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर में शिशु वाटिका मातृ सम्मेलन हुआ संपन्न
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के देरांठू रोड स्थित श्री चन्द्रनाथ आदर्श विधा मन्दिर मे शुक्रवार को शिशु वाटिका मातृ सम्मेलन कार्यक्रम रखा गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती भाग्यश्री दरयानी द्वारा माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया । कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती पूनम ख्यानी वह मुख्य वक्ता श्रीमान संजय शर्मा (जिला निरीक्षक विद्या भारती संस्थान अजमेर का विधा भारती परिवार द्वारा स्वागत किया गया । आयोजित इस समारोह मे मुख्य वक्ता संजय शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की शिशु की शिक्षा मां के गर्भ से ही प्रारंभ हो जाती है। शिक्षा संस्कारयुक्त होनी चाहिए, इससे एक शिशु आदर्श नागरिक बन सकें। उन्होंने बच्चों के प्रति माताओं के होने वाले दायित्व के संबंध में प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए।
तथा मुख्य अतिथि श्रीमती भाग्यश्री दरयानी ने इस सम्मेलन का उद्देश्य बालकों का सर्वांगीण विकास करना है एवं शिशु के सर्वांगीण विकास के लिए माता ही सक्षम होती है।
कार्यक्रम में मातृशक्ति द्वारा चम्मच रेस, रूमाल झपट्टा, चेयर रेस, गुब्बारा बचाओ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया । जिसमें प्रथम व द्वितीय आने वाली मातृशक्ति को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम मे शामिल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , आशा सहयोगिनीयो का भी विधालय की ओर से कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक गण उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कैलाश चंद बैरवा ने आए हुए आगंतुको का आभार व्यक्त किया ।

