DESH KI AAWAJ

अखिल छत्रिय अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की शेलू शेखावत बनी जिला संरक्षक

अखिल छत्रिय अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की शेलू शेखावत बनी जिला संरक्षक।== मंजू डाभी/दिव्यांग जगत भीलवाड़ा मुखर्जी गार्डन बालाजी मंदिर के परिसर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की महिला इकाई जिला अध्यक्ष माया सिंह राठौड़ और कोषाध्यक्ष कमलेश कंवर ने शेलू शेखावत को जिला संरक्षक का पद प्रदान किया एवं माला पहना कर अभिवादन किया। करणी सेना जिला अध्यक्ष मंजू राठौड़ व विश्वास फाउंडेशन से आशा कुमावत सहित कई अन्य महिला टीम ने भी शुभकामनाएं दी इस उपलक्ष में 10 गरीब परिवार को राशन सामग्री दी। जिला संरक्षण बनने पर शेखावत ने जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी का आभार व्यक्त किया एवं साथ ही संगठन को मजबूत करने एवं समाज के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया।

admin
Author: admin