DESH KI AAWAJ

शंकर स्वामी ने गोल्ड मेडल जीतकर एशियन गेम के लिए किया क्वालीफाई।

दिव्यांग जगत संवादाता राजगढ़ (चूरू) राजपाल गोस्वामी एथलीट शंकर स्वामी ने गोल्ड मेडल जीतकर एशियन गेम के लिए किया क्वालीफाई। )(कालीकट )केरल मैं 2 से 6 अप्रैल तक आयोजित 25वीं सीनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मोहता कॉलेज राजगढ़ के पूर्व छात्र शंकर स्वामी ने स्वर्ण पदक जीतकर चीन में होने वाले एशियन गेम के लिए क्वालीफाई किया है। शंकर अब 10 से 25 सितंबर तक चीन में होने वाली एशियन गेम में शिरकत करेगे। इस खुशी के अवसर पर मोहता कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर पीएस राठौड़ और स्टाफ सदस्यों ने शंकर स्वामी को बधाई प्रेषित की और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कोच जसवंत जी पूनिया ने बताया कि ढाणी स्वामीयान निवासी एथलेटिक शंकर स्वामी ने 300 मीटर स्टेपल दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर एशियन गेम के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने बताया कि शंकर स्वामी इससे पूर्व वर्ष 2018 में एशियन गेम जकार्ता वह 2019 में एशियन चैंपियनशिप दोहा में भाग ले चुका है। इस अवसर पर खेल प्रेमियों ने मिठाई बंटी और खुशी का इजहार किया। गौरतलब है कि राजगढ़ शहर की वार्ड नंबर 13 के राधेश्याम स्वामी के पुत्र शंकर व राकेश स्वामी चैंपियनशिप में भाग लिया राकेश आठवें स्थान पर रहा। और शंकर स्वामी ने गोल्ड मेडल जीता।

admin
Author: admin