शाकद्बीपीय मग ब्राह्मण निधि समाज अजमेर ने मनाया होली मिलन समारोह
शाकद्बीपीय मग ब्राह्मण निधि समाज अजमेर ने मनाया होली मिलन समारोह
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर ।शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण निधि समाज अजमेर के द्वारा रविवार को दाता नगर स्थित भास्कर भवन में भास्कर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । समाज के सचिव दुर्गेश शर्मा ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई । दीप प्रज्वलन समाज की समस्त नारी शक्ति द्वारा किया गया । उसके बाद परिचय और महिला मंडल के द्वारा फाग के गीत वह संगीत का कार्यक्रम बड़े हर्ष व उल्लास के साथ श्याम बाबा के भजनो की प्रस्तुति के साथ हुई , साथ-साथ फूलों की होली खेली गई । महिला उपभोक्ता मंच की सदस्य श्रीमती जयश्री शर्मा , अमेरिका से पधारी श्रीमती उषा शर्मा ने भी फाग महोत्सव के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम मे बाल कलाकारों के द्वारा भी कई गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी गई । इस फाग महोत्सव में समाज के संरक्षक केडी शर्मा , उपाध्यक्ष जीएम शर्मा , पल्लव शर्मा और सचिव राजेश शर्मा , संस्कृति मंत्री मीरा शर्मा , बैजनाथ , कमल कुबेरा , अरविंद , सुजीत , सुमित शर्मा , डॉ पुनीत शर्मा , प्रचार मंत्री अरुणा शर्मा , सुधीर सहित कई महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रही । इस महोत्सव का उद्देश्य ब्राह्मण समाज मे एकता की भावना के साथ समाज में मिलनसार व आपसी मतभेदों को दूर करना रहा । सचिव दुर्गेश शर्मा ने आरती कर इस कार्यक्रम का समापन किया । समापन के पश्चात सभी समाज बंधुओं ने प्रसादी का आनंद लिया ।


