DESH KI AAWAJ

राजस्थान पेंशनर समाज का ” वरिष्ठ पेंशनर सम्मान समारोह “एवं स्मारिका विमोचन कार्यक्रम हुआ आयोजित

राजस्थान पेंशनर समाज का ” वरिष्ठ पेंशनर सम्मान समारोह “एवं स्मारिका विमोचन कार्यक्रम हुआ आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान पेंशनर समाज की नसीराबाद उप शाखा के तत्वाधान मे शनिवार को स्थानीय गाँधी चौक क्षेत्र स्थित रामचन्द्र जी की धर्मशाला में वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान समारोह एवं पहली बार प्रकाशित पेंशनर समाज की स्मारिका “दर्पण ” का विमोचन कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक राम स्वरुप लाम्बा के मुख्य आतिथ्य एवं पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा श्रीनगर मण्डल अध्यक्ष के के जोशी तिहारी, महेश मेहरा, आलोक शर्मा रेखा शर्मा , छावनी वेरिड बोर्ड सदस्य सुशील गदिया , पूर्व पार्षद रोहतास शर्मा, नगरपालिका पार्षद महेन्द्र डाबी ,पूर्व जिला उप प्रमुख ताराचन्द रावत आदि ने उपस्थिति दी ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत के साथ हुआ । उप शाखा अध्यक्ष गजानन शर्मा ने वर्ष भर की गतिविधियों के साथ ही विभिन्न कार्य कलापों की प्रगति की जानकारी दी । जबकि जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने नसीराबाद उप शाखा के कार्यो की सराहना करते हुए उप शाखा अध्यक्ष गजानन शर्मा के कार्य काल की तारीफ की और स्मारिका के प्रकाशन को साकारात्मक कार्य बताते हुए कहा कि पेंशनरों को उसके माध्यम से उनकी अनेक समस्याओं के निराकरण बाबत जानकारी मिल सकेगी । साथ उनकी सृजनात्मक क्षमता का सदुपयोग होता रहेगा । मुख्य अतिथि विधायक रामस्वरुप लाम्बा ने पेंशनरों के आग्रह पर उनकी मांग विधानसभा के शुरू होने वाले सत्र मे उठाने के साथ ही आश्वासन दिया कि उनके कार्यो को प्राथमिकता देते रहेंगे । वही अध्यक्ष शर्मा द्वारा पेन्शनर समाज के भवन हेतु लेपटॉप शीघ्र उपलब्ध कराने की बात कही । कार्यक्रम को श्रीनगर पंचायत समिति सदस्य एवं भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष के के जोशी ने भी संबोधित किया । जबकि पेंशनर समाज के संरक्षक टेलर ने पेंशनरों के नियमित समस्याओं के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान कर आर जी एच एस सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु जानकारी देते हुए समय से लाइव प्रमाणपत्र देने जेसी उपयोगी बाते बताई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि लांबा सहित विशिष्ट अतिथियों ने जिलाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी पदाधिकारियों के साथ पेंशनर समाज की प्रथम बार प्रकाशित स्मारिका “दर्पण “का विमोचन किया । कार्यक्रम में 40 से ज्यादा वरिष्ठ पेंशनरों का माल्यार्पण कर शाल ओढ़ा कर सम्मान किया गया । साथ ही पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया ।

admin
Author: admin