25 लाख की अवैध विदेशी शराब के 90 कार्टून जब्त मागंलियावास हाईवे पर नाकाबंदी कर रात को पकडा ट्रक, ट्रक चालक हुआ फरार
25 लाख की अवैध विदेशी शराब के 90 कार्टून जब्त मागंलियावास हाईवे पर नाकाबंदी कर रात को पकडा ट्रक, ट्रक चालक हुआ फरार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के मांगलियावास थाना पुलिस ने शनिवार रात काे हाई-वे से गुजर रहे एक ट्रक से 25 लाख रुपए कीमत की विदेशी शराब के 90 कार्टन पकड़े हैं। आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर आरोपी ट्रक चालक काे गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ कर यह जानकारी जुटाई जा रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई दी जानी थी। पुलिस आरोपी के कब्जे से बरामद मोाबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट तैयार तस्करों के नेटवर्क काे खंगाल रही है।
थानाप्रभारी सुनील ताड़ा के अनुसार जोधपुर सूरसागर निवासी जाकिर खान पुत्र नूर खान काे गिरफ्तार किया गया। आरोपी जाकिर ट्रक में अवैध विदेशी शराब की खेप लेकर जा रहा था, मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली। इस पर एसपी चूनाराम जाट के दिशा-निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर हाई-वे पर नाकाबंदी की गई। पुलिस दल ने ब्यावर कट के पास चौधरी होटल के बाहर एक ट्रक शक के आधार पर रुकवाकर तलाशी ली। ट्रक में 90 कार्टन विदेशी शराब के बरामद हुए। यह शराब 25 लाख रुपए कीमत है। कार्रवाई के लिए गठित पुलिस टीम में एएसआई रामस्वरूप, हैड कांस्टेबल संजीव चारण, रामस्वरूप व श्रीराम, कांस्टेबल दिनेश डांगा, कैलास भाटी, अजीतसिंह और मुन्नाराम काे शामिल किया गया था।


