DESH KI AAWAJ

अपराध: ग्राम बसई चौहान मे सड़क किनारे रात्रि मे शव मिलने से क्षेत्र में भय का माहौल, ग्रामीणों ने देख पुलिस को किया सूचित, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अपराध: ग्राम बसई चौहान मे सड़क किनारे रात्रि मे शव मिलने से क्षेत्र में भय का माहौल, ग्रामीणों ने देख पुलिस को किया सूचित, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

शिनाख्त में युवक की पहचान रामवतार मीणा उर्फ पप्पू पुत्र रामकुवार मीणा निवासी ग्राम दुनवास के रूप मे हुई

सुखराम मीणा/दिव्यांग जगत/अलवर

बानसूर- बानसूर उप खण्ड के ग्राम पंचायत बबेड़ी हरसौरा थाना क्षेत्र के बसई चौहान में मंगलवार रात 11 बजे बसई चौहान से डांगीवास सड़क पर रात्री को एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई व आसपास के क्षेत्र मे दहशत का माहौल हो गया है।

ग्रामीणों द्वारा सड़क पर शव मिलने की सूचना पुलिस प्रशासन की दी गयी एवं सूचना के आधार पर हरसौरा थाना पुलिस त्वरित गती से मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर शव को मध्य रात्री मे ही बानसूर मोर्चरी में रखवाया गया है। वही थाना प्रभारी ताराचंद शर्मा ने बताया कि रात 11 बजे सूचना मिली कि बसई चौहान गांव के पास डांगीवास जाने वाली सड़क पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की शिनाख्त की गई। शिनाख्त में युवक की पहचान रामवतार मीणा उर्फ पप्पू पुत्र रामकुवार मीणा उम्र तकरीबन 48 वर्ष निवासी ग्राम दुनवास उपखंड क्षेत्र मुंडावर के रुप में हुई। वहीं शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है जिसमे पुलिस द्वारा स्क्वायड डॉग की भी सहायता ली जा रही हैं।
ग्राम बसई चौहान बीट प्रभारी अमित कुमार द्वारा भी इस मामले की गहनता से हर पहलू पर जाँच की जा रही हैं। संभवतय जल्द ही मामले की तह तक पहुँच कर बहुत जल्द इस मामले संलिप्त दोषियो को पकड़ लिया जायेगा साथ ही पुलिस व प्रशासन द्वारा पूर्ण चौकसी बरती जा रही ताकि क्षेत्र में अन्य कोई अप्रिय घटना नही घटे।
ग्राम बसई चौहान,दुनवास बधीन, डांगीवास सहित अन्य ग्रामीण मृतक के परिजन बानसुर मोर्चरी स्थल पर मौजदु थे। सभी की एक ही मांग थी की जल्द से जल्द आरोपियों को पकडा जाए और उन पर कठोर कार्यवाही की जाए ताकि आगे ग्रामीण क्षेत्रों मे इस तरह की जघन्य अपराधों व सामाज को विचलित करने वाली घटनाओ पर रोक लग सके।

समाचार लिखे जाने तक शव का का पोस्ट मार्डम कर शव को परिजनो को सौप दिया गया था…?

admin
Author: admin