एसई विजिलेंस सोनी को किया एपीओ, रिटायर्ड एसई को भेजा नोटिस
अजमेर डिस्कॉम द्बारा कार्यवाही
एसई विजिलेंस सोनी को किया एपीओ, रिटायर्ड एसई को भेजा नोटिस
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर विद्युत वितरण निगम ने वीडियो वायरल मामले में सख्त कार्यवाही करते हुए विजिलेंस शाखा के अधीक्षण अभियंता बी एस सोनी को एपीओ कर दिया है। उनका मुख्यालय झुंझुनूं रहेगा। इसी तरह सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता बी एस शेखावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह जानकारी प्रबंध निदेशक एन एस निर्वाण ने दी। उन्होंने बताया कि एस ई विजिलेंस पद पर जी एस मीना को नियुक्त किया गया है ।

