DESH KI AAWAJ

झडवासा मे एसडीएमसी और एसएमसी ने किया एकाउंटेंट का सम्मान

झडवासा मे एसडीएमसी और एसएमसी ने किया एकाउंटेंट का सम्मान

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के झड़वासा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को एसडीएमसी व एसएमसी के सदस्यों ने एकाउंटेंट का सम्मान किया । विद्यालय में पुराने व अनुपयोगी सामान की नीलामी पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री नगर से आये एकाउंटेंट रामप्रताप और कनिष्ठ लिपिक सरोज का झड़वासा विद्यालय की एसडीएमसी व एसएमसी के मांगीलाल व तेजमल जाट ने माला, साफा व तिलक लगाकर सम्मान किया।
इस मौके पर विद्यालय स्टॉफ भी उपस्थित था । ज्ञात हो की श्रीनगर से एकाउंटेट रामप्रताप 28 फरवरी को सेवानिवृत भी होने वाले है।

admin
Author: admin