स्कूटी योजना बनी दिव्यांगो के लिए सिरदर्द,नही हो रहे हैं आवेदन
जयपुर। मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन योजना के तहत राजस्थान के दिव्यांगो को 5000 स्कूटी मिलनी हैं जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 01 अगस्त से ऑनलाइन शुरू कर दी गई हैं। लेकिन यह योजना प्रदेश के दिव्यांगजनों के लिए सिर दर्द साबित हो रही हैं। जब से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए हैं तब से दिव्यांगजनों के सामने कई प्रकार की समस्याएं उत्पन हो रही हैं।

एक दिव्यांग व्यक्ति के जीवन में कितनी समस्याएं होती हैं इसका अंदाजा सरकार में बैठे लोगों को नही हैं। उन्होंने इस योजना को ई मित्र के माध्यम से ऑनलाइन मोड पर तो डाल दिया लेकिन उसके बाद सुध तक नही ली गई।
लिंक पर क्लिक करके देखें पूरा वीडियो
दिव्यांग व्यक्ति जब ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए ई मित्र पर जाता हैं तो उसे पता चलता हैं की वेबसाइट नही चल रही हैं। फिर वो घंटो तक ई मित्र पर बैठे रहता हैं और इंतजार करता रहता हैं की कब वेबसाइट चले और उसका आवेदन ऑनलाइन जमा हो ताकि उसे स्कूटी मिल सके।





ऐसे में दिव्यांगजनों के सामने यह दिक्कत आ रही हैं कि अब वो क्या करें। सरकार को या तो ऑफलाइन मोड़ पर आवेदन लेना चाहिए या फिर एक टेलीफोन नंबर होना चाहिए जिस पर दिव्यांग फोन करके अपनी समस्या का समाधान कर सकें।

