25 दिव्यांगों को मिली स्कूटी,अब मिलेगी 5000
अलवर जिले में दिव्यांगों को निशुल्क स्कूटी की गई वितरण
अलवर (सतीश कुमार चौधरी)
समाज कल्याण विभाग द्वारा 25 दिव्यांगों को निशुल्क स्कूटी का वितरण इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली द्वारा स्कूटी ओं का वितरण किया गया सहायक निदेशक रविकांत ने बताया कि कार्यक्रम में 25 दिव्यांगों को निशुल्क स्कूटी का वितरण किया गया इस मौके पर परमार्थम संस्थान के अध्यक्ष अशोक कुमार नागर व दिव्यांग जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष सतीश कुमार चौधरी द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली का माला व साफा बांधकर आभार व्यक्त किया गया इस मौके पर मालाखेड़ा प्रधान वीरवती देवी,उमरैण प्रधान दौलत राम सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे


