DESH KI AAWAJ

स्कूल शिक्षा परिवार अजमेर जिला ग्रामीण की बैठक हुई आयोजित

स्कूल शिक्षा परिवार अजमेर जिला ग्रामीण की बैठक हुई आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । स्कूल शिक्षा परिवार अजमेर जिला ग्रामीण की बैठक सोमवार को नसीराबाद के देरांठू रोड स्थित सिल्वर स्टार कान्वेंट स्कूल परिसर में आयोजित की गई । बैठक में स्कूल शिक्षा परिवार में निष्ठा रखने वाले सदस्यों से 100 रुपए मानदेय लेकर नये सदस्यों का पंजीकरण किया गया। बैठक में मुकेश चौधरी , हिमांशु यादव , मनीष यादव , वरुण शर्मा , गोविंद गुर्जर , राजेन्द्र सिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे। बैठक में आगामी दिनों में स्कूल शिक्षा परिवार द्बारा होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिसकी सूचना फोन के माध्यम से शीघ्र निर्णय लेकर सभी स्कूल शिक्षा परिवार के सदस्यों को सूचना देना का प्रस्ताव रखा गया।

admin
Author: admin