नसीराबाद मे सावित्रीबाई फुले जयन्ती मनाई
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
नसीराबाद मे सावित्रीबाई फुले जयन्ती मनाई
अजमेर । नसीराबाद मे सोमवार को समाज सेविका एवं ज्ञान की देवी सावित्रीबाई फुले का 191 जयंती अंबेडकर सर्किल के पास हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई । इस अवसर पर सर्वप्रथम समाज सेविका की प्रतिमा पर फूलों की माला पहना कर माल्यार्पण किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेना के सेवानिवृत्त सुबेदार श्री उमराव जी सैनी व विशेष अतिथि नगर पालिका के पार्षद महेंद्र डाबी थे । इस अवसर पर अध्यक्ष ने अपने स्वागत भाषण में कहा की इनका जन्म 3 जनवरी 1831 में महाराष्ट्र में हुआ था । यह भारत की प्रथम शिक्षिका महिला शिक्षिका बनी । और इन्होंने बालिका विद्यालय भी खोला । और उन्होंने गरीबों , शोषित , पिछड़ा वर्ग व दलितों के हितों के लिए कार्य किया । ऐसी महान विभूति का आज पूरा भारत जन्मदिन मना रहा है । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगरपालिका पार्षद महेंद्र डाबी ने अपने विचार में कहा ऐसी महान समाजसेवी का सदियों में ही जन्म लेती है । इन्होंने बताया कि उन्होंने ने भारतवासियों के न्याय के लिए भी संघर्ष किया । कार्यक्रम मे जगमोहन सैनी, विशाल सैनी , सुखराम सैनी (राजस्थान पुलिस), मुक्ति लाल , प्रभु लाल , विष्णु सैनी, महावीर सैनी, प्रदीप, विजय सिंह सैनी सहित समाज बन्धु उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन ज्योतिबा फुले ब्रिगेड के अध्यक्ष त्रिलोक चंद सैनी ने किया ।

