देश में सावित्री बाई फ़ूले ने नारी शिक्षा की अलख जगाई
देश में सावित्री बाई फ़ूले ने नारी शिक्षा की अलख जगाई
फ़ूले ब्रिगेड के तत्वावधान में मनायी सावित्री बाई फ़ूले की जयन्ती
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । देश में नारी शिक्षा की अलख जगा ने वाली पहली शिक्षित महिला एवं प्रसिद्ध समाज सेविका सावित्री बाई फ़ूले की 192 वीं जयंति फ़ूले ब्रिगेड के तत्वावधान मे नसीराबाद के ब्यावर रोड स्थित अम्बेडकर सर्किल के निकट श्रद्धा पूर्वक मनाई गई और श्रध्दांजलि अर्पित की गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त सैन्य अधिकारी उमराव सैनी थे । जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवा निवृत्त सैन्य अधिकारी हरि शंकर सैनी तथा रसिक बहादुर पारीक ने उपस्थिति दी । कार्यक्रम की अध्यक्षता फ़ूले ब्रिगेड के शाखा अध्यक्ष त्रिलोक सैनी ने की ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने सावित्री बाई फूले के यशस्वी जीवन पर प्रकाश डाला और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया , साथ ही इस मौके पर वक्ताओं द्वारा सावित्री बाई फ़ूले द्वारा स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य एवं सराहनीय योगदान को याद किया गया इस अवसर पर अम्बेडकर महा संघ के पूर्व अध्यक्ष मुक्ति लाल जीनग़र , राजेश गोमा ने भी सभा को सम्बोधित किया और फ़ूले को श्रद्धा सुमन अर्पित किए । कार्यक्रम में शामिल अनुयायियों ने सावित्री बाई फ़ूले को श्रद्धांजलि अर्पित की ।


