सम्मेद शिखर बचाओ , जैन समाज से अपील
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
सम्मेद शिखर बचाओ , जैन समाज से अपील
अजमेर । नसीराबाद दिगम्बर जैन युवा परिषद के अध्यक्ष निहाल चन्द बडजात्या ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मंराडी को मेल व पत्र लिखकर बताया कि सम्मेद शिखर पारसनाथ पर्वत पर केवल जैन समाज का हक है । ओर हमेशा रहेगा । पारसनाथ पर्वत पर होने वाले किसी भी कार्य मे केवल पारसनाथ के नाम से योजना बनाई जाए , किसी अन्य के नाम से नही । बडजात्या ने बताया कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी ने कहा था कि जैन समाज के तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखर पर आदिवासीयो का हक है । जिससे आदिवासी भीलो ने शिखर पर अधिकार करने के प्रयास करने प्रारम्भ कर दिये । जिससे वहां का वातावरण अशान्ति की ओर अग्रसर होता जा रहा है । जिसे जैन समाज कभी भी स्वीकार नहीं करेगा । बडजात्या ने समस्त भारतवर्ष के जैन समाज से अपील की है कि आंखों से पर्दा हटाओ ओर एकता की मशाल जलाओ क्योंकि एक जैन तीर्थ गिरनार जी पहले ही जैन समाज के हाथो से निकल चुका है । वहां हम नेमीनाथ भगवान की जय भी नही बोल सकते है । यह सब हम जैनो का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल हडपने की साजिश है । बाद मे फिर पछताना से कुछ नही होगा । बडजात्या ने सभी जैन सगठनों के साथ विश्व जैन सगठनों से भी अपील की है कि , सभी सगठंन झारखंड के मुख्यमंत्री को मेल व पत्र लिखकर अवगत कराये कि यह तीर्थ स्थल सिर्फ जैन समाज का है । व इस पारसनाथ पर्वत पर सिर्फ जैन समाज का ही आधिपत्य रहे । यह समस्त जैन समाज की धार्मिक प्रभुता का सवाल है ।

