DESH KI AAWAJ

रामस्नेही संप्रदाय के संत श्री अर्जुन राम महाराज का नसीराबाद मे होगा सत्संग

रामस्नेही संप्रदाय के संत श्री अर्जुन राम महाराज का नसीराबाद मे होगा सत्संग

नसीराबाद आगमन पर उनका होगा भव्य स्वागत

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । रामस्नेही संप्रदाय के संत श्री अर्जुन राम महाराज 9 अगस्त मंगलवार को नसीराबाद आ रहे हैं । इस अवसर पर उनका सत्संग प्रवचन का कार्यक्रम रामचंद्र जी की धर्मशाला में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक रहेगा । इस अवसर महाराज श्री का स्वागत शहर के सभी धर्म प्रेमियों एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा । सत्संग प्रवचन का कार्यक्रम मानस मंडल नसीराबाद द्वारा आयोजित किया जाएगा । मानस मंडल के कैलाश चंद शर्मा बांघसुरी , रमेश चंद्र अग्रवाल , ललित राठी ने शहर वासियों एवं धर्म प्रेमियों को समय पर पधार कर प्रवचन का लाभ उठाने की अपील की है । इस अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव पखवाड़े के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत संतों का स्वागत अभिनंदन भाजपा मंडल नसीराबाद , नसीराबाद ग्रामीण मंडल एवं भवानी खेड़ा मंडल द्वारा किया जाएगा तथा संत श्री अर्जुन राम महाराज एवं अन्य संतों द्वारा तिरंगा भेंट कर हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया जाएगा ।

admin
Author: admin