प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा को राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्य बनाया।
प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा को राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्य बनाया।
रिपोर्टर भगवत शर्मा
दिव्यांग जगत न्यूज & चैनल
दिव्यांगजन आयोग हरियाणा के कमिश्नर राजकुमार मक्कड़ ने सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षक तथा प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा को राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्य के रूप में नामित किया है l इस आशय की घोषणा आयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने रविवार को एक प्रेस वार्ता में की l उन्होंने बताया कि संजय शर्मा दिव्यांगजन सहायता क्षेत्र में प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के माध्यम से उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं l उनके सेवा कार्यों के दृष्टिगत सरकार ने उन्हें बतौर राज्य सदस्य नामित करने का निर्णय लिया है l आयुक्त ने कहा कि राज्य में दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड का गठन दिव्यांगजनों की बेहतरी के लिए किया है l इसका मुख्य उदेश्य दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में लाकर सशक्त बनाने, उन्हें पहचान कार्ड उपलब्ध कराने, पी एच सी स्तर पर दिव्यांगजन प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था, सरकारी योजनाओं के लाभ पहुंचाने, रोजगार के साधन उपलब्ध कराने, कौशल विकास, मानसिक और शारीरिक सक्षमता को प्रबल बनाना है l बोर्ड के माध्यम से सरकार दिव्यांगजन से सीधे जुड़ उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेगी l
संजय शर्मा की नियुक्ति पर प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट की कार्यकारिणी ने आयुक्त राजकुमार मक्कड़ का आभार जताया है l भारत विकास परिषद के प्रान्त अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष हितेंद्र बोहरा, शाखा अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र भारद्वाज, सचिव नरोत्तम सोनी, भीमसेन शर्मा, सुभाष सिंगला, राकेश शर्मा ने संजय शर्मा को शुभकामनाएं दी और श्री मक्कड़ का आभार व्यक्त किया l इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट के अध्यक्ष नितिन चौधरी, उपाध्यक्ष शुभम कंछल , टेक चंद तायल, किशन चौधरी, अधिवक्ता कृष्ण कुमार शर्मा, गोविंद शर्मा, बनवारी लाल एडवोकेट ने भी बधाई दी

