DESH KI AAWAJ

भाजपा मंडल नसीराबाद द्वारा समर्पण निधि लॉन्चिंग कार्यक्रम 20 जनवरी को

भाजपा मंडल नसीराबाद द्वारा समर्पण निधि लॉन्चिंग कार्यक्रम 20 जनवरी को

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश के निर्देशानुसार तथा भाजपा देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के आदेशानुसार भाजपा मंडल नसीराबाद द्वारा गुरुवार 20 जनवरी को दोपहर 2 बजे संत कंवर राम धर्मशाला नसीराबाद में आजीवन समर्पण निधि कार्यक्रम की लॉन्चिंग होगी । नसीराबाद भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एडवोकेट महेश मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा व विशिष्ट अतिथि समर्पण निधि अभियान के जिला संयोजक महेंद्र सिंह मझेवला के आतिथ्य में यह बैठक रखी गई है । जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी व भाजपा के पार्षद व पूर्व पार्षदों , चेयरमैन वाइस चेयरमैन सभी मोर्चों के अध्यक्ष, मोर्चा के जिलाध्यक्ष महामंत्री, जिला पदाधिकारी व जिला कार्यसमिति सदस्य मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पदाधिकारी उक्त बैठक में सम्मिलित होंगे ।

admin
Author: admin