संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर महाराज के परम शिष्य निष्पक्ष सागर महाराज व निस्पृह सागर महाराज का दादा गुरु की समाधि नसीराबाद नगर में प्रथम बार मगंल प्रवेश
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य निष्पक्ष सागर जी व निस्पृह सागर जी महाराज का दादा गुरु समाधि स्थल नसीराबाद में मंगल प्रवेश होगा । दिगम्बर जैन युवा परिषद के अध्यक्ष निहालचंद बड़जात्या ने बताया की नसीराबाद दिगम्बर जैन समाज का एक शिष्ट मंडल नसीराबाद से केकड़ी गया और नसीराबाद में दादा गुरु की समाधि आने की विनती की। शिष्ट मंडल में प्रेम अजमेरा, विजय गदिया , अजय बाकलीवाल , विनोद पाटनी, शेखर बड़जात्या , ओम बड़जात्या, विकास सेठी , अरुण पाटनी अजीत गोधा आदि उपस्थित थे। बड़जात्या ने बताया कि 21 जुलाई को संतो का नसीराबाद नगर में मंगल प्रवेश हेतु स्वागत की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं । संतों को बैंड बाजों व ढोल बाजों के साथ सदर बाजार स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर लाया जाएगा। इसके पश्चात दादा गुरु की समाधि पर जायेंगे।

