DESH KI AAWAJ

संत भूतानाथ को भुलाया नहीं जा सकता, सनातन संस्कृति में सदा याद किया जाएगा – संत शुभनाथ महाराज

संत भूतानाथ को भुलाया नहीं जा सकता, सनातन संस्कृति में सदा याद किया जाएगा,,,,,संत शुभनाथ महाराज

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत

मुंडावर क्षेत्र के सोडावास कस्बे मे तपस्या मे लीन संत भुतानाथ महाराज के निधन के बाद शुक्रवार को उनकी शोभायात्रा निकाली । आपको बता दे संत भूता नाथ महाराज बीती रात्रि को देह को त्याग दिया । ग्रामीणों को खबर मिलते हीं आसपास के गावो व सोडावास कस्बे की पुरुष ,महिलाए उनके अंतिम दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा । उनके पार्थिक शरीर को सजा कर सम्पूर्ण कस्बे मे नगर परिक्रमा निकाली । इस अवसर पर कस्बे व आसपास के ग्रामीणों ने पार्थिक शरीर पर फूल , नारियल, कपड़े चढ़ाए । अंतिम शोभायात्रा नहर बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष शामिल हुए । पार्थिव शरीर को सजाया गया । पूरे कस्बे में परिक्रमा बैंड बाजों से निकाली । शोभायात्रा मे बाबा धोकलनाथ आश्रम के संत शुभनाथ महाराज ने कहा संत भूता नाथ महाराज को सनातन संस्कृति में सदैव याद किया जाएगा जिस देश में संत महात्माओं की पूजा की जाती हो वहां किसी साधु को ब्रह्मलीन होने पर भुलाया नहीं जा सकता । आसुरी शक्तियों से सदैव हमारे ऋषि महर्षि व संतों ने संघर्ष करते हुए सनातन धर्म और संस्कृति को बचाने का प्रयास किया है ।

admin
Author: admin