DESH KI AAWAJ

बकाया फसल बीमा पॉलिसियों  का निस्तारण, पेयजल संकट का समाधान  व क्षेत्र में चोरियों  पर अंकुश लगाने की मांगों को लेकर सहारण ने  मुख्यमंत्री के नाम  सौंपा ज्ञापन-नियामत -जमाला-

बकाया फसल बीमा पॉलिसियों  का निस्तारण, पेयजल संकट का समाधान  व क्षेत्र में चोरियों  पर अंकुश लगाने की मांगों को लेकर सहारण ने  मुख्यमंत्री के नाम  सौंपा ज्ञापन
-नियामत -जमाला-
भादरा, 24 अप्रैल/युवा किसान नेता बजरंग सहारण ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौप कर  क्षेत्र की बकाया बीमा पॉलिसियों का  निस्तारण करा किसानों को भुगतान कराने, पेयजल संकट का समाधान कराने व क्षेत्र में निरंतर हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग की  है। सहारण ने  बताया कि रबी 2020 की करीबन 3,500 पॉलिसियां, जिनकी जाँच रिपोर्ट पेंडिंग है व  ख़रीफ़ 2021 की करीबन 15 पटवार मंडलों पर लगी आपत्तियां हटा किसानों को बकाया फसल बीमा क्लेम का भुगतान किया जाए व साथ ही रबी 2021,रबी 2022 के बकाया फसल बीमा क्लेम व रबी 2023 की जिन पॉलिसियों पर आपत्तियां लगी हैं, उनके निस्तारण के लिए  साप्ताहिक कैंप आयोजित किया जाए,इसके साथ साथ सहारण ने क्षेत्र में अमर सिंह नहर के टेल के किसानों के पेयजल संकट का समाधान, सिद्धमुख नहर  क्षेत्र की चकबंदी व तहसील के अधिकांश गावों में पानी की डिग्गियों में पेयजल की क़िल्लत पर चिंता जाहिर करते हुए प्रशासन का इनकी ओर ध्यान आकर्षित कराया है। सहारण ने ज्ञापन में क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरियों का जिक्र करते हुए कहा है कि निरन्तर हो रही चोरियां  भी नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई  है। सहारण के अनुसार  उपखंड अधिकारी के आश्वासन अनुसार बकाया फसल बीमा पॉलिसियों के लिए अधिकारियों की बैठक ली जाकर  किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
फोटो- उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते सहारण

admin
Author: admin