नसीराबाद के कोटा चौराहे से ट्राली चोरी के खरीददार आरोपी को सदर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
नसीराबाद के कोटा चौराहे से ट्राली चोरी के खरीददार आरोपी को सदर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के कोटा चौराहा पर स्थित नंदन फिटनेस सेंटर की पार्किंग से 19 अप्रेल को चोरी हुई ट्रेलर की ट्रॉली का खरीददार दिल्ली निवासी आरोपी को नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
चोरी के मुख्य आरोपी को पूर्व में 19 अप्रेल को पंजाब से गिरफ्तार किये थे ।
गिरफ्तार आरोपी
बलदेव सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र जोगिंदर सिंह , जाति जट सिक्ख , उम्र 52 साल , निवासी भगत सिंह पार्क ,कप्तान चौक , पुलिस थाना समयपुर , बादली दिल्ली है । वहीं गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
थाना प्रभारी नारायण सिंह उनि ,हेड कांस्टेबल श्रीराम , कांस्टेबल सुरेश ,
विश्वास , लाखन सदर
थाना नसीराबाद वह कांस्टेबल अर्जुन सिटी
थाना नसीराबाद रहे ।


