DESH KI AAWAJ

मुलभुत सुविधाओं मे पिछड़ने लगी ग्रामीण सड़कें

मुलभुत सुविधाओं मे पिछड़ने लगी ग्रामीण सड़कें

रिपोटर सुरेश पारेता

इटावा 9 अक्टूबर इटावा शहर से लेकर गांव तक

सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही ने करी हदे पार,एक साल से खुदाई कर छोड़ दिया पीपल्दा करवाड मार्ग, लेकिन अब तक नहीं शुरू हुआ सडक़ निर्माण का कार्य, ग्रामीणों का कहना है की सड़क को सार्वजनिक निर्माण विभाग ने खोद कर रख दिया लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन मे परेशानी का सामान करना पड़ रहा है उपखंड क्षेत्र का प्रशासन भी आंखों पर पट्टी बांधकर कुर्सी पर बैठा हे ग्राम पंचायत करवाड के वर्तमान समय में हालात यह हे की, न रोडवेज बसों का आवागमन बाधित एक साल से है, व्यवस्था मे भी चोपट,ग्रामीणों का अब कहना है की अगर व्यवस्था मे परिवर्तन नहीं होता है तो जिला परिषद के चुनावाऔ मे ग्रामीणों के द्वारा चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा, प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों और राजनेताओं का ध्यान भी ग्रामीणों क्षेत्रों मे नही।

ऐसा ही हाल इटावा नगर पालिका का

नगर में मुख्य सड़कें बदहाल और सार्वजनिक निर्माण द्वारा सड़कों के गड्ढों में डाली गिट्टी जो आज दुर्घटनाओं का न्योता दे रही है दिन भर में दर्जनों लोग चोटिल और दुर्घटना से ग्रसित सार्वजनिक निर्माण द्वारा किया गया कार्य आज इटावा के नगर वासियों को दे रहा है जख्म 1 हफ्ते से ज्यादा हो गया गिट्टी बिछाए हुए निर्माण कार्य बंद

admin
Author: admin