ग्रामीण पत्रकारों ने की केकड़ी कलक्टर व पुलिस अधीक्षक से मुलाकात
ग्रामीण पत्रकारों ने की केकड़ी कलक्टर व पुलिस अधीक्षक से मुलाकात
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । केकड़ी के नया जिला बनने के बाद जिले के ग्रामीण पत्रकारों ने जिला कलक्टर खजान सिंह, पुलिस अधीक्षक राजकुमार गुप्ता, सिटी थानाधिकारी राजवीर सिंह, सदर थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा का माला पहनाकर अभिनन्दन किया। इस दौरान जिला कलक्टर खजान सिंह ने पत्रकारों से वार्तालाप में कहा कि पत्रकार और प्रशासन आमजन से सरकार के बीच की कड़ी होते हैं, ऐसे में दोनों का सामंजस्य बेहद महत्वपूर्ण होता है। साथ ही कहा कि पत्रकार को अपने पद की उपयोगिता का भी खास ख्याल रखते हुए कार्य करना चाहिए। इसी प्रकार सदर थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा ने कहा कि पत्रकार देश के लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है, और उसकी गरिमा हमेशा बनाए रखने के लिए सच एवं प्रत्यक्ष समाचार लगाए। इस दौरान ग्रामीण पत्रकार समिति के सरवाड़ उपखंड अध्यक्ष विजय पाराशर, कोषाध्यक्ष जीवराज प्रजापति, जिला सदस्य रामअवतार जांगिड़, सरवाड़ संरक्षक समद मंसूरी, भगवान सेन, कमलेश कीर, शिवशंकर वैष्णव, नवल वैष्णव आदि पत्रकार मौजूद रहे।


