DESH KI AAWAJ

ढाल ग्राम मे जल जीवन योजना मे 1 करोड़ 63 रुपये हुए मंजूर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

ढाल ग्राम मे जल जीवन योजना मे 1 करोड़ 63 रुपये हुए मंजूर

ग्राम पंचायत ने किया कार्य प्रारम्भ

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ग्राम ढाल मे पीने के पानी से ग्राम वासी परेशान थे । जो हेडपम्पो का खारा पानी पीने को मजबूर थे । सरपंच श्री मति संजना देवी गुर्जर के प्रयास से ग्राम मे पानी की टंकी व पाईप लाईन डालने के लिए जल जीवन योजना के तहत एक करोड 63 लाख रुपए मंजूर हो गए । जिस पर ग्राम पंचायत द्वारा कार्य प्रारम्भ करवा दिया गया है । गांव मे पूर्व मे बीसलपुर लाईन आ रखी है । लेकिन टंकी बनी नही होने के साथ पाईप लाईन भी डली नही होने से ग्रामीण परेशान थे । समाजसेवी व सरपंच पति गणेश गुर्जर ने बताया कि गांव मे पाईप लाईन डालने हेतू जेसीबी से खुदाई का कार्य का श्री गणेश कर दिया गया है । साथ ही टंकी का निर्माण कार्य भी प्रारम्भ हो गया है । ग्रामीणों को अब पानी की परेशानी नही रहेगी । व घर घर मे नल कनेक्शन दे दिऐ जायेंगे। जिससे महिलाओं को दूर कही पानी के लिए भटकना नही पडेगा ।

admin
Author: admin