सराणा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नव चयनित आशाओं को दी नियमित टीकाकरण की ट्रेनिंग
सराणा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नव चयनित आशाओं को दी नियमित टीकाकरण की ट्रेनिंग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जिले के सराणा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ रामदयाल मेहता ने शनिवार को नव चयनित आशाओं ए. एन. एम. नर्सिंग स्टाफ को नियमित टीकाकरण के लिए ट्रेनिंग दी गई । इस मौके पर साथ ही चिकित्सा अधिकारी प्रभारी शोकलिया डॉक्टर अजय पाल सिंह ने 15 वर्ष में आयु वर्ग के किशोर किशोरियों के शत-प्रतिशत कोवीड टीकाकरण के लिए नियमित किया । साथ ही डॉक्टर मेहता ने एनीमिया मुक्त राजस्थान नेशनल टीबी एलिमिनेश में न. प्रोग्राम एनसीडी प्रोग्राम के साथ अन्य प्रोग्राम पर चर्चा की । इस अवसर पर सभी चिकित्सा स्टाफ ,नव चयनित आशाऐ मौजूद थी ।

