DESH KI AAWAJ

नहर के लिए चल रही पदयात्रा को शुभ यात्रा बताया रोहिताश चौधरी

नहर के लिए चल रही पदयात्रा को शुभ यात्रा बताया रोहिताश चौधरी

पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत/ मुंडावर

मुंडावर (02 दिसंबर ) राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी के नेतृत्व में नहर लाने की पदयात्रा कुछ दिन विराम के बाद शुक्रवार को पदयात्रा एक बार फिर प्रारंभ कर दी गई है। शुक्रवार को पदयात्रा को गांव टेहड़का, काली पहाड़ी, कासिया की ढाणी, गंगावाली की ढाणी पहुंची। जहां पर सैकड़ों ग्रामीणों ने एकत्रित होकर परंपरागत तरीके से साफा माला से पद यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पानी लाने की मुहिम के साथ चलने का आश्वासन दिया और यात्रा को मुंडावर विधान सभा के लिए शुभ परिवर्तन की यात्रा बताया। इस मौके पर पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी, अजीत यादव,अखिलेश कौशिक, रामावतार चौधरी, बाबूलाल हुड्डा, गोकल सुखराम शुभ राम, राजू खटीक, चेतराम, योगेश पासवान, मोहित जिंदल, दिनेश शर्मा, अंकित ,रमेश सैन, ताहिर खान, बाबूलाल यादव, कमल, यादराम पंच, मोना शर्मा,राहुल , तेजपाल जिंदल आदि मौजूद रहे।
मुंडावर– गांव में ग्रामीणों के साथ मौजूद पदयात्री।

admin
Author: admin