गुजरात के अहमदाबाद में राइफ इवेंट प्रतियोगिता अजबपुरा की बेटी ने ब्रांज मैडल हासिल कर राजस्थान सहित अपने गांव का नाम किया रोशन
गुजरात के अहमदाबाद में राइफ इवेंट प्रतियोगिता अजबपुरा की बेटी ने ब्रांज मैडल हासिल कर राजस्थान सहित अपने गांव का नाम किया रोशन
भारत कुमार शर्मा/दिव्यांग जगत
नारायणपुर:-
नारायणपुर के अजबपुरा की रहने वाली निशा कँवर पुत्री अमर सिंह शेखावत ने 10 मीटर एयर राइफ इवेंट की 36 राष्ट्रीय गेम्स प्रतियोगीता मे ब्रांज मेडल हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 28सितम्बर से 5अक्टूबर तक अहमदाबाद (गुजरात ) मे आयोजित की गई है।
इस दौरान निशा कंवर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर भी मिला। इस प्रतियोगिता मे 17000 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया था।यह प्रतियोगिता 7 साल बाद मे आयोजित हुई है। वही बेटी के ब्रांज मैडल हासिल करने पर गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वही नारायणपुर एसडीएम सुनीता मीणा ने फोन कर बेटी को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की ।


