DESH KI AAWAJ

राजस्व सेवा परिषद ने प्रशासन गांवों के संग राजस्व अभियान का बहिष्कार कर शुरु किया अनशन व धरना

राजस्व सेवा परिषद ने प्रशासन गांवों के संग राजस्व अभियान का बहिष्कार कर शुरु किया अनशन व धरना

  • नियामत जमाला –
    भादरा,2 अक्टूबर / राजस्थान राजस्व सेवा परिषद की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के क्रम में शनिवार को भादरा में भी पटवार संघ,कानूनगों संघ और नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार सभी ने प्रशासन गांवों के संग अभियान का बहिष्कार कर भादरा उपखंड मुख्यालय पर अनशन और सत्याग्रह शुरू किया हैं। कार्यक्रम के प्रारम्भ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर अनशन एंव अनिश्चितकालीन धरना शुरु किया गया। राजस्व सेवा परिषद के तीनों घटक पटवारी,गिरदावर नायब तहसीलदार एंव तहसीलदार सभी ने संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया। धरना स्थल पर तहसीलदार जय कौशिक,कानूनगों संघ के प्रदेश महामंत्री सुदर्शन आर्य, गिरदावर कृष्ण बिजारणिया, पटवार संघ उपशाखा भादरा के अध्यक्ष राजेन्द्र सहारण, पटवारी सुरेश गोदारा अनशन पर बैठे। इस दौरान विभिन्न मांगों का ज्ञापन भादरा विधायक बलवान पूनियां को भी सौंपा गया। राजस्व सेवा परिषद का अनशन एवं सत्याग्रह सरकार के साथ हुए समझौता के लिखित आदेश होने तक जारी रहेंगे। धरनास्थल पर तहसीलदार जय कौशिक, छानीबड़ी नायब तहसीलदार ताराचंद मीणा, डूंगराना नायब तहसीलदार देवकरण स्वामी, भादरा नायब तहसीलदार करणीसिंह, तहसील के सभी पटवारी एंव गिरदावर मौजूद थे।
admin
Author: admin