तहसील भादरा का राजस्व रिकॉर्ड हुआ ऑनलाइन
तहसील भादरा का राजस्व रिकॉर्ड हुआ ऑनलाइन
-नियामत जमाला –
भादरा, 1अक्टूबर/डीआईएलआरएमपी योजना के तहत तहसील भादरा का समस्त राजस्व रिकॉर्ड राज्य सरकार की अधिसूचना के बाद शुक्रवार से ऑनलाइन हो गया है। इस ऑनलाइन तहसील कार्य का शुभारंभ नायब तहसीलदार ताराचंद मीणा ने किया। जानकारी के अनुसार अब किसानों को ई-साईन की जमाबंदिया ई -मित्र पर मिलेगी। ऑनलाइन नामांतरण भी आज से शुरु हो चुके है। ऑनलाइन कार्य शुभारंभ के अवसर पर भादरा नायब तहसीलदार करणीसिंह, ऑफिस कानूनगों रामानंद पूनियां, गिरदावर नेकीराम, कृष्ण बिजारणियां, विनोद गोदारा, पटवारी सुरेश गोदारा, राकेश बुडानिया, कुलदीप बाना सहित तहसील स्टाफ उपस्थित था। बहुत ही कम समय में राजस्व रिकार्ड ऑनलाइन करने पर तहसीलदार जय कौशिक ने तहसील की राजस्व टीम को बधाई दी है।

