सेवानिवृत्त शिक्षक ने विद्यालय को दिया 51 हजार रूपये का सहयोग
सेवानिवृत्त शिक्षक ने विद्यालय को दिया 51 हजार रूपये का सहयोग
-नियामत जमाला-
भादरा, 2 दिसंबर / समीपवर्ती गांव गोगामेड़ी के राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय को विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक कमलेश चन्द्र शर्मा ने विद्यालय विकास के लिए 51000रूपये का सहयोग प्रदान किया है। श्री शर्मा 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त हुए थे। विद्यालय स्टाफ व ग्रामीणों ने गुरुवार को उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी एवं विद्यालय परिवार व ग्राम पंचायत की ओर से उन्हें अभिनंदन पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक श्री शर्मा ने विद्यालय विकास के लिए 51 हजार रूपये का सहयोग किया। कार्यक्रम में ओम खटोतिया , नरेन्द्र पारीक व दीनदयाल शर्मा ने सेवानिवृत्त शिक्षक श्री शर्मा को एक आदर्श शिक्षक बताते हुए उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रधानाध्यापक बनवारी लाल गोदारा ने सभी ग्रामीण जनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के अलावा रामकुमार नाथ, नन्दलाल गोदारा, सत्येन्द्र गोदारा, सुरेन्द्र जांगिड़, विद्यालय विकास समिति अध्यक्ष सुभाष चन्द्र समेत काफी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।
फोटो-विदाई कार्यक्रम में अपने सम्मान के अवसर विद्यालय को सहयोग करते सेवानिवृत्त शिक्षक शर्मा व अन्य मौजूद लोग

