नसीराबाद के सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों ने छावनी परिषद के माध्यम से डंडोरिया को सौंपा ज्ञापन
नसीराबाद के सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों ने छावनी परिषद के माध्यम से डंडोरिया को सौंपा ज्ञापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राज्य सफाई कर्मचारी आयोग (राजस्थान सरकार) के उपाध्यक्ष दीपक डंडोरिया को मांगपत्र सौंपकर नसीराबाद छावनी परिषद द्वारा सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों को ग्रेच्युटी राशि व अन्य भुगतान दिलवाने के आदेश करने व हॉस्पिटल में रिक्त पड़े विशेषज्ञ डॉक्टरों के पदों पर डॉक्टरों की शीघ्र नियुक्ति करने की मांग की। नसीराबाद नगरपालिका पार्षद प्रशान्त कुमार मेहरा ने बताया कि नसीराबाद के राजकीय चिकित्सालय मे काफी समय से सोनोग्राफी हेतु रेडियोलॉजिस्ट, अस्थि रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ के पद रिक्त पड़े हैं। डंडोरिया
श्री प्राचीन गोगा मेड़ी मंदिर, नसीराबाद में आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुऐ थे । कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज द्वारा दिए गए मान-सम्मान के लिए डंडोरिया ने दिल की गहराइयों से हार्दिक आभार व्यक्त किया ।


