नसीराबाद के वार्ड 4 के वाशिंदे गन्दगी से भरी नालियो व सफाई की अव्यवस्था से है परेशान
नसीराबाद के वार्ड 4 के वाशिंदे गन्दगी से भरी नालियो व सफाई की अव्यवस्था से है परेशान
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के वार्ड नंबर 4 के वाशिन्दे नालियो मे भरी गन्दगी व सफाई की अव्यवस्था से परेशान है । वार्ड वासियो ने बताया कि वार्ड के ऐसे हालत है कि ना कोई बड़े अफसर सुनाई करते हैं ना विधायक साहब वह ना ही पार्षद महोदय ध्यान रखते है। यहां तक की कैंटोनमेंट के जो अफसर लोग हैं वह भी सुनवाई नहीं करते हैं । वार्ड की पब्लिक गंदगी में जी रही है । नालियों में अवैध भूषण खाने वालो के कारण नालियो मे दिन भर खून बहता रहता है । वार्ड वासियो द्बारा कई बार शिकायत करने बाद भी प्रशासन वार्ड की शुद्ब लेने को तैयार नहीं । जिससे वार्ड वासियो मे प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है । अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था शीध्र दुरसत नही होने पर वार्ड वासियो ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी प्रशासन को दी है ।


