दौसा जिले के नंद घरो पर मनाया गया गणतंत्र दिवस
दौसा जिले के नंद घरो पर मनाया गया गणतंत्र दिवस
सुमित कुमार बैरवा / दिव्याग जगत
खबर :- दौसा
राजस्थान के दौसा जिले में सिकराय ब्लाक मे आज दिनांक 26 जनवरी 2022 दौसा जिले के सिकराय ब्लॉक में अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे,वेदांता नंदघरो में से 37 नंद घरों पर गणतंत्र दिवस मनाया गया l
वेदांता के नंदघर प्रोजेक्ट सहयोगी संस्था हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया के जिला समन्वयक रविंद्र सिंह यादव व सहायक जिला समन्वयक संदीप कुमार के मार्गदर्शन में सभी नंद घरों पर गणतंत्र दिवस मनाया गयाl इस पावन अवसर पर आए हुए मुख्य अतिथि, कमेटी सदस्य, महिला मंडल के सदस्य, बच्चों के अभिभावक सभी ने मिलकर बड़े धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया l
नन्द घर पर आए हुए सभी मुख्य अतिथिओ का स्वागत किया l मुख्य अतिथि द्वारा झण्डारोहन कर व सामूहिक राष्ट्रगान गाकर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था के सभी क्लस्टर समन्वयक ने अपने अपने नन्द घरों पर बताया कि यह 73 वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को इस लिए मनाया जाता हैं कि इस दिन हमारे देश का संविधान लागू किया गया था ।इसी उपलक्ष्य में गणतंत्र दिवस मनाया जाता हैं।
सिकराय ब्लॉक के सभी क्लस्टर कोऑर्डिनेटर गौतम टेकावत पप्पू सैनी, बृजेश, छोटू, गल्ली ,गीता के साथ साथ सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशा सहयोगिनी व साथिन ने हर्षोल्ल्लास के साथ अपने अपने नन्द घरों पर 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।

