DESH KI AAWAJ

” मंच की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, संगीता महिला अध्यक्ष नियुक्त “

मंच की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, संगीता महिला अध्यक्ष नियुक्त

छिंदवाड़ा –  आज दिव्यांग एकता एवं कल्याण मंच की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार प्रदेश सचिव अरविंद कुमार बाथव ने छिंदवाड़ा शाखा की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया। गौरतलब है कि  संपूर्ण मध्यप्रदेश के 21 जिलों में मंच की जिला शाखाएं दिव्यांग हितैषी कार्यों में अपनी सेवाएं दे रही है। लाकडाउन के पश्चात मंच की गतिविधियों में सक्रियता लाने मंच की सभी जिला शाखाओं में आवश्यक फेरबदल किए जा रहे हैं जिससे नए व ऊर्जावान साथियों को पदभार सौंपकर संगठन में कसावट लाई जा रही है । इसी कडी में आज जिला पुनर्वास केंद्र प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मंच के सभी पदाधिकारियों व कमेटी सदस्यों व दिव्यांगों की उपस्थिति में नियुक्तियां दी गई। पिछले 8 अगस्त को मंच के संस्थापक मंडल खंडवा के प्रदेशाध्यक्ष आर. जी. सोनी ने अभिषेक बघेल को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी थी। आज की बैठक में प्रदेश सचिव अरविंद बाथव ने  पिछले बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अमित इंगले को जिला सचिव व कृष्णा डाहरे को कोषाध्यक्ष पद पर दोबारा नियुक्ति दी । जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पद पर श्रीमती संगीता डेहरिया को, श्रीमति  सीमा को सह महिला उपाध्यक्ष, दुर्गा प्रसाद कुशवाहा को प्रमुख संगठन सचिव, दिनेश धुर्वे को प्रचार सचिव, शरद कुशवाह को संगठन सचिव, चेतन शर्मा को प्रचार सह सचिव नियुक्त किया गया है। शेष नियुक्तियां कुछ समय पश्चात की जाएंगी। जिला समिति में ज्ञानचंद्र सूर्यवंशी, कु. अंजना सूर्यवंशी, मो. अतहर पाशा, शेख इदु खान, परसराम वाहने, संजय सातपुते को रखा गया है। इस अवसर पर मंच के प्रदेशाध्यक्ष सोनी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों व समिति सदस्यों को टेलीफोनिक बधाई दी व दिव्यांग हित में समर्पित होकर कार्य करने का संदेश दिया। नियुक्ति पश्चात प्रदेश सचिव अरविंद कुमार बाथव ने  संबोधन में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर सभी शिक्षकों/गुरूजनों को को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। और जानकारी दी कि 1 सितंबर को  मंच द्वारा ज्ञापन देने के बाद जिला प्रशासन के सहयोग से 100% दृष्टि बाधित दिव्यांग महिला शिक्षक संगीता डेहरिया का स्थानांतरण रोक दिया गया है। इस प्रकरण के संबंध में जिला शिक्षाधिकारी से चर्चा हो चुकी है। संगीता अपने मूल पदस्थापना स्थल सलैया स्कूल में ही पूर्वतः सेवाएं प्रदान करती रहेंगी। मंच इसी प्रकार प्रदेश के दिव्यांग जनों के हितार्थ उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने हेतु सदैव प्रतिबद्ध व संघर्षरत रहेगा। बैठक में आगामी भविष्य की कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही रोजगार, पेंशन, व सामाजिक समस्याओं पर भी सार्थक चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला प्रशासन के कुछ संवेदनशील अधिकारियों ने दूरभाष पर प्रदेश सचिव अरविंद बाथव से चर्चा कर मंच के कार्यों को सराहा और निवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी । तत्पश्चात कुछ दिव्यांग जनों की समस्याओं पर प्रदेश सचिव बाथव ने जिला कार्यकारिणी को समाधान हेतु दिशा निर्देश दिए। 
      बैठक में दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, सतीश डेहरिया, सोहनलाल, शरद कुशवाहा, अमित इंगले, संगीता डेहरिया, अंजना सूर्यवंशी, ज्ञानचंद्र सूर्यवंशी, इदु खान, परसराम वाहने, मो. अतहर पाशा, शेख हकीम मंसूरी, दिनेश धुर्वे, कृष्णा डाहरे तथा अन्य दिव्यांग जन उपस्थित रहे। 

admin
Author: admin