DESH KI AAWAJ

मां बच्चों के लिए ईश्वर के द्वारा भेजा गया सर्वोत्तम उपहार हैं – रेणु गोस्वामी

ईश्वर का सबसे बेहतरीन सृजन ” माँ “

दिव्यांग जगत

जयपुर।मदर्स डे मां के प्यार और मातृत्व को समर्पित स्पेशल दिन… इस दिन को मां के लिए स्पेशल बनाया सी स्कीम स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने। शिक्षा परिषद अध्यक्ष श्री उमराव मल संघी एवं मानद मंत्री सुनील बख्शी के मार्गदर्शन में कक्षा 1 से 6 तक के विद्यार्थियों की मदर्स के लिए मदर्स डे उत्सव मनाया गया। जिसका उद्देश्य मां को यह महसूस करवाना था कि मां वह है जो दूसरों की जगह ले सकती है किंतु मां की जगह कोई नहीं ले सकता।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रवेश द्वार पर स्कूली छात्राओं द्वारा तिलक व बेज लगाकर किया गया। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती रेणु गोस्वामी ने सभी मदर्स का स्वागत करते हुए कहा कि मां बच्चों के लिए ईश्वर के द्वारा भेजा गया सर्वोत्तम उपहार है जो बिना स्वार्थ के अपने बच्चों के लिए अपना जीवन समर्पित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। मदर्स के लिए रोमांचक एवं मनमोहन गेम्स रखे गए जैसे म्यूजिकल चेअर्स, कैट वॉक,बसर्टिंग आदि। मदर्स ने सेल्फी प्वाइंट पर फोटोज लेकर खूब आनंद उठाया। गेम्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मदर को पॉटेड प्लांट देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ता को बुक देकर रीडिंग हैबिट को बढ़ाने का संदेश दिया एवं तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता को कलम देकर राइटिंग स्किल बढ़ाने का संदेश दिया।विद्यार्थियों ने मदर्स डे को स्पेशल बनाते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।अंत में श्रीमती अलका पाटनी द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।

बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम
admin
Author: admin