DESH KI AAWAJ

पुलिस चेतक 5  का सोडावास हेड क्वार्टर हटाया,अपराधियों में पुलिस का भय कैसे होगा सफल।

पुलिस चेतक 5  का सोडावास हेड क्वार्टर हटाया, ,,,,,अपराधियों में पुलिस का भय कैसे होगा सफल।

दिव्यांग जगत /पंडित पवन भारद्वाज /अलवर

मुण्डवार उपखण्ड के सोडावास क्षेत्र के लिए  जिला भिवाड़ी पुलिस द्वारा चेतक 5 को लगाया गया था । अपराधियों में भय का माहौल सदैव बना रहता था ।  मगर अब सोडावास से चेतक 5 का हेड क्वार्टर हटाए जाने से अपराधियों में भय कैसे नजर आएगा ।  उल्लेखनीय है कि सोडावास , मुंडावर,  ततारपुर, करनी कोट क्षेत्र के लिए चेतक 5 का आवागमन बना रहने से अपराधियों में सदैव भय का माहौल रहता था । मगर अब चेतक 5 का सोडावास क्षेत्र से हेडक्वार्टर हटाए जाने से अपराधियों में भय नजर नहीं आ रहा है । सोडावास सरपंच प्रतिनिधि सरजीत चौधरी , व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉक्टर बाबूलाल चौधरी ,  कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोपीचंद शर्मा ,जिला पार्षद भीमराज यादव, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल शर्मा,भाजपा जाट बहरोड़  मंडल अध्यक्ष आभास कानोडिया, कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष बृजमोहन शर्मा,  जसाई सरपंच पंडित वीरू शर्मा, चिरुणी सरपंच मूलचंद शर्मा, झझारपुर सरपंच सुभाष मेधवाल, पद माद्दा सरपंच अनिल शर्मा, करनीकोट सरपंच पिस्ता कैलाश शर्मा, शामदा सरपंच बजरंग सिंह जादोन्न, रिंकू गुप्ता बीजवाड़ , अतर सिंह यादव पूर्व सरपंच चांदपुर,  शकुंतला अजय यादव , राकेश लक्ष्मण कोक, राजेन्द्र पँच, सत्यवीर पंच सहित सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न राजनीतिक दलों ने  नीमराना पुलिस उपाधीक्षक महावीर सिंह शेखावत से चेतक 5 का हेडक्वार्टर सोडावास करवाने की मांग की है । ताकि सोडावास क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल बना रहे ।

admin
Author: admin