नसीराबाद के कोटा रोड स्थित बासक बाबा धाम पर आज स्थापना दिवस पर होगे धार्मिक कार्यक्रम
नसीराबाद के कोटा रोड स्थित बासक बाबा धाम पर आज स्थापना दिवस पर होगे धार्मिक कार्यक्रम
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड स्थित बासक बाबा धाम पर आज शुक्रवार को स्थापना के 7 वर्ष पूर्ण होने पर धाम पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम सम्पादित होगे । धाम उपासक रणजीत महाराज ने बताया कि इस अवसर पर बासक बाबा के फुलो से विशेष श्रृंगार कर देश राज्य व क्षेत्र मे अच्छी बारिस हो , प्रजा जनो मे सुख समृद्धि बढे , भाईचारा रहे , सभी जनमानस निरोगी रहे की कामना रखते हुऐ हवन यज्ञ कर आहुतियां दी जायेगी । हवन यज्ञ पंडित दिनेश दाधीच के द्बारा कराया जा रहा है । इसके पश्चात बाबा के स्थापना दिवस का केक काटकर स्थापना दिवस मनाया जाऐगा । इस अवसर पर ब्रह्म भोज के साथ धाम पर आने वाले भक्तों के लिए प्रसादी कार्यक्रम भी रखा गया है ।


