DESH KI AAWAJ

मेले के आयोजन से बढ़ती है धार्मिक समरसता–केजी कौशिक

मेले के आयोजन से बढ़ती है धार्मिक समरसता–केजी कौशिक

[संवाददाता पंडित पवन भारद्वाज ]दिव्यांग जगत [अलवर ]
ग्राम सानोली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पहाड़ियों की तलहटी बने भगवान परशुराम के मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रमुख चौधरी बलबीर छिल्लर एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जयपुर जिला कलेक्टर जगरूप सिंह यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कविता मेजर ओपी यादव रहे। मेले में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से प्रतिवर्ष भगवान परशुराम के मेले का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जाता है जिसमें कुश्ती दंगल प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहता है, कई हजारों ग्रामीण मेले में उपस्थित होकर भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त करतें है। जिससे समाज में धार्मिक समरसता संचरण होता है मेले में ग्रामीणों द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया गया। इस दौरान सानोली सरपंच प्रतिनिधि, श्यामलाल यादव, दयाराम यादव, महेश शुक्ला, केडी यादव, सतवीर चौधरी जाटबहरोड़, सन्नी शर्मा, विकास कुमावत, मास्टर कृष्ण यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

admin
Author: admin