27 जनवरी से होने वाले अखिल भारतीय फुटबॉल महाकुंभ के बैनर का किया विमोचन
27 जनवरी से होने वाले अखिल भारतीय फुटबॉल महाकुंभ के बैनर का किया विमोचन
-नियामत जमाला-
भादरा,9 जनवरी /स्थानीय टीकू फुटबॉल क्लब की ओर से भादरा के खेल स्टेडियम में आगामी 27 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय फुटबॉल महाकुंभ को लेकर मंगलवार को खेल स्टेडियम में फुटबॉलर पार्षद सलीम ख़ानजादा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भादरा में 27 जनवरी से 2 फरवरी तक अखिल भारतीय फुटबॉल महाकुंभ आयोजित करने का निर्णय लेकर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बलवंत सैनी व नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश सैनी के सानिध्य में अखिल भारतीय फुटबॉल महाकुंभ 2024 के बैनर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्य्क्ष बलवंत सैनी ने घोषणा करते हुए खेल स्टेडियम में एक मंच निर्माण कराने का भरोसा दिलाया।टीकू फुटबॉल क्लब अध्यक्ष अनिल कौशिक ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए फुटबॉल महाकुंभ के बारे में विस्तार से बताया वहीं कोषाध्यक्ष शकील खान बेदी ने बताया कि टूर्नामेंट में इस बार नकद राशि विजेता टीम को 1 लाख एक हजार रूपये व उप विजेता को 71 हजार रूपये तथा प्लेयर ऑफ दा टूर्नामेंट को 11000 रूपये नकद दी जाएगी। क्लब सचिव सुशील खजोतिया ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट में 7 राज्यों की 16 फुटबॉल टीमें भाग लेंगी व टीमों के भोजन व विश्राम आदि की अच्छी व्यवस्था की जाएगी।बैठक में अध्यक्ष बलवंत सैनी,पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश सैनी, क्लब अध्यक्ष अनिल कौशिक,सचिव सुशील खजोतिया,कोषाध्यक्ष शकील बेदी,उपाध्यक्ष अंजनी स्वामी व विक्रम बेनीवाल,पार्षद सलीम ख़ानजादा,पार्षद हरि प्रकाश शर्मा,भागचंद शर्मा,मनोज राजपुरोहित,विनोद शर्मा,महमूद भाटी, लियाकत भुवाण, अदरिस खान,विक्रम राजपूत,पिंटू,अब्बास खान,रफीक ख़ान,सलीम खान,ताहिर ख़ान आदि उपस्थित थे।
फोटो- फुटबॉल महाकुंभ के बैनर का विमोचन करते क्लब के पदाधिकारी व सदस्य आदि


