DESH KI AAWAJ

देरांठू मे महंगाई राहत शिविर के पूर्व लगे केम्प मे 244 परिवारों का हुआ पंजीयन

देरांठू मे महंगाई राहत शिविर के पूर्व लगे केम्प मे 244 परिवारों का हुआ पंजीयन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान सरकार द्बारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों मे महंगाई राहत शिविर केम्प लगाये जा रहे । इसी के तहत 31 मई को नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू मे लगने वाले महंगाई राहत शिविर के पूर्व शुक्रवार को लगे केम्प मे 244 परिवारों का पंजीयन किया गया । केम्प मे राजीव गांधी युवा मित्र के संचालक नवीन पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के 31 , बिजली घेरेलू योजना मे 136 ,कृषि योजना मे 13 ,अन्नपूर्णा फूड पैगिट योजना मे 143, रोजगार गारंटी योजना मे 182, सुरक्षा पेंशन योजना 95, कामधेनू बीमा योजना मे 152, चिंरजीवी योजना मे 25 लाख योजना मे 169 व 10 लाख योजना मे 169 का पंजीयन हुआ । केम्प मे सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ , ग्राम विकास अधिकारी अजय शर्मा , पीईओ संगीता तिवारी , शिक्षक बाबूलाल जाट , सुषमा सोनी , मनोज शर्मा , अमित जोशी , नर्स इन्द्रपाल कौर , शकंर चौधरी , सोनिया मित्तल , सोनू छीपा , पशु विभाग से पूजा मीणा , कृषि विभाग से अजय वैष्णव , आगंनबाडी से सुमित्रा दाधीच , विष्णु वैष्णव , सुशीला शर्मा , दौलत कवंर , विनिता वैष्णव , कान्ता राव , विष्णु जाट , आशा चौधरी व ओमप्रकाश वैष्णव ने सेवाएं प्रदान की । केम्प मे पंजीयन का कार्य शिविर तक लगातार चलेगा ।

admin
Author: admin