DESH KI AAWAJ

रेगर समाज नसीराबाद ने काली माता मन्दिर के रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतू तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

रेगर समाज नसीराबाद ने काली माता मन्दिर के रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतू तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के रेगर समाज गाडी मोहल्ला का बरसों पुराना जय काली माता का मन्दिर राताखेडा के भैरु चौराहे से एक किलोमीटर डिप्टी कार्यालय के पहले बना हुआ है । जिसका रकबा 442 है । जिसमे काली माता मन्दिर मे आने जाने हेतू रास्ता बना हुआ है । कुछ समय पूर्व वही पास की जमीन खरीदने वाले व्यक्ति ने उस रास्ते मे मलबा डालकर रास्ता बन्द करने का प्रयास किया । जिस पर विवाद होने पर मामला कोर्ट मे चला गया व इस पर स्टे लग गया । लेकिन स्टे के बाद भी उक्त व्यक्ति ने कार्य जारी रखा वह रास्ते मे मलबा डालकर रास्ता बन्द कर दिया । जिस पर समस्त रेगर समाज ने तहसीलदार नसीराबाद को ज्ञापन सौपकर रास्ता यथावत रखने की मांग रखी । ज्ञापन मे बताया कि 21 मार्च से नवरात्रा प्रारम्भ हो रहे । जिसमे 9 दिन तक मन्दिर मे धार्मिक कार्यक्रम होगे । भक्त गण दर्शन के लिए आयेंगे । रास्ता अवरुद्ध होने पर श्रृद्धालुओं को परेशानी होगी । ज्ञापन देते समय समाज के भगवान दास , धनराज जाटोलिया , कानाराम कराडिया , सोहनलाल खोरवाल , सोहनलाल शेरशाह , नारायण खोरवाल व बंशीलाल दपयक्यावर सहित कई समाज बन्धु साथ थे ।

admin
Author: admin