DESH KI AAWAJ

सुरक्षा गार्ड के लिए भर्ती शिविर रोजगार कार्यालय अजमेर मे 20 से 23 तक

सुरक्षा गार्ड के लिए भर्ती शिविर रोजगार कार्यालय अजमेर मे 20 से 23 तक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले के बेरोजगार युवकों की सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाईजर पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट शिविर का आयोजन 20 से 23 दिसम्बर तक पुष्कर रोड़ स्थिति रोजगार कार्यालय में किया जाएगा।
रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक धर्मपाल मीना ने बताया कि एसएससीआई सिक्यूरिटी गार्ड एजेंसी के द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को सुरक्षा गार्ड तथा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती किया जाएगा। सैकण्डरी उत्तीर्ण, 170 सेमी लम्बे, 56 किलोग्राम वजनी, 80 से 85 सेमी नाप का सीना होने पर 21 से 35 वर्ष के युवकों को भर्ती में शामिल किया जाएगा। भर्ती शिविर रोजगार कार्यालय पुष्कर रोड़ में 20 से 23 दिसम्बर तक प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा। पंचायत समिति नसीराबाद, केकड़ी एवं सरवाड़ के लिए 20 दिसम्बर, पीसांगन, जवाजा एवं अंराई के लिए 21 दिसम्बर, अजमेर ग्रामीण एवं सिलोरा के लिए 22 दिसम्बर तथा मसूदा भिनाय एवं श्रीनगर के लिए 23 दिसम्बर को शिविर आयोजित होगा। सम्बन्धित पंचायत समिति के युवक योग्यता के मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाईजर पद पर भर्ती हो सकते है।

admin
Author: admin