नसीराबाद नगरपालिका क्षेत्र मे 600 लाख से 12 गांव की सभी कॉलोनी व छावनी में सड़क निर्माण की अनुशंसा
नसीराबाद नगरपालिका क्षेत्र मे 600 लाख से 12 गांव की सभी कॉलोनी व छावनी में सड़क निर्माण की अनुशंसा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा में नगर पालिका क्षेत्र में सड़कों के निर्माण के लिए 20 किलोमीटर सडकें जिसकी लागत 600 लाख रुपए है , सड़क निर्माण के लिए घोषणा की गई थी । उक्त कार्य के लिए नगर पालिका नसीराबाद की नी. अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ,मंत्री शांति धारीवाल व सार्वजनिक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर अवगत कराया कि पारित इस बजट मे से नसीराबाद नगर पालिका क्षेत्र में आये 12 गांव के साथ विभिन्न कॉलोनियों मे विनायक नगर, गुलमोहर रेजिडेन्सी, श्री जी रेजिडेन्सी, जैन विहार , गोकुल धाम ,अमन कॉलोनी , झूलेलाल नगर , कोहिनूर विहार , गणेश विहार,गणपति विहार , गैलेक्सी रेजिडेन्सी, वीर तेजा नगर, बालाजी नगर , राजोसी और बिठूर मार्ग सहित सभी गांवों की आवश्यक सड़को का कार्य प्रारम्भ कराये । साथ ही नसीराबाद छावनी क्षेत्र में मुख्य बाजार, कब्रिस्तान मार्ग, गोगा जी मंदिर से उद्यान तक मिशन ग्राउंड, वार्ड 1से वार्ड 8 के विभिन्न मार्ग में सीसी रोड आदि की मांग रखी थी । वह साथ बताया कि आसपास की कॉलोनियों में बहुत लोग निवास कर रहे । जिससे आमजन को खराब रास्ते से जाना पड़ रहा है उन्हें भी दुरसत कराने की मांग पत्र मे रखी । मित्तलवाल गोमा ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित पूर्ण बजट का उपयोग कर सही मानकों के अनुरूप कार्य कराया जाय । बजट घोषणा मे नगर पालिका में बजट पारित करने पर शारदा मित्तल वाल ने मुख्यमंत्री
का आभार व्यक्त किया ।

