DESH KI AAWAJ

नसीराबाद तहसील मे राशन वितरण कार्य बुधवार को रहेगा बंद, डीलर धरने प्रदर्शन में होंगे शामिल

नसीराबाद तहसील मे राशन वितरण कार्य बुधवार को रहेगा बंद, डीलर धरने प्रदर्शन में होंगे शामिल

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान प्रदेश राशन डीलर संघर्ष समिति राजस्थान के बैनर तले चल रहे राशन डीलरों के आंदोलन के तहत 6 अप्रैल बुधवार को राशन वितरण कार्य बंद रखते हुए धरना प्रदर्शन किया जाएगा । तहसील अध्यक्ष संदीप मित्तल ने बताया कि उचित मूल्य दुकानदारों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जा रहा है । जिसके तहत जिला संघर्ष समिति अजमेर के तत्वावधान में नसीराबाद तहसील क्षेत्र के राशन डीलरों द्वारा प्रातः 10 बजे जिलाधीश कार्यालय अजमेर पर धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया जाएगा ।इस दौरान क्षेत्र के सभी डीलर राशन वितरण कार्य बंद रखकर केवल एक दिन के शांतिपूर्ण धरने प्रदर्शन में शामिल होंगे । वही गुरुवार से पुनः सुचारू रूप से वितरण कार्य किया जाएगा । उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए सभी डीलरो ने जनमानस से क्षमाप्रार्थी मांगी है । उन्होंने कहां कि हमे आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि , राज्य सरकार हमारी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उचित समाधान प्रदान कर हम सभी प्रदेश के राशन डीलर भाईयों को एक सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करेगी ।

admin
Author: admin