DESH KI AAWAJ

राशन डीलर एसोसिएशन नसीराबाद ने दिल्ली से आई राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा टीम को दिया मांग पत्र का ज्ञापन

राशन डीलर एसोसिएशन नसीराबाद ने दिल्ली से आई राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा टीम को दिया मांग पत्र का ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राशन डीलर एसोसिएशन अजमेर की शाखा नसीराबाद तहसील के अध्यक्ष सन्दीप मित्तल के सानिध्य मे नसीराबाद के डिलरो ने देरांठू मे निरीक्षण पर आई राष्ट्रीय खाध सुरक्षा टीम के नोडल अधिकारी , नेशनल फूड सेक्रेटरी , दिल्ली , डा. उपेन्द्र सिह को मांग पत्र सौपा । मांग पत्र मे डीलरो ने बताया कि राजस्थान प्रदेश मे राशन डीलरो को खाद्य सुरक्षा का गेहूँ वितरण पर 125 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन देय हे । जिसमे भी राज्य सरकार द्बारा 15.21 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती की जा रही है । इस कटौती के पश्चात 109.79 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन मिलता है । वर्तमान मे महगाई को देखते हुए यह कमीशन कम जिसे बढाने की मांग रखी । साथ ही कोराना महामारी के पश्चात से ही आम जनता आर्थिक रूप से परेशान है । उपभोक्ताओं की आर्थिक स्थिति को देखते हुए केन्द सरकार की योजना प्रधानमंत्री कल्याण योजना का गेहूँ को पुनः 12 महिने ओर बढाने की मांग भी एसोसिएशन ने की है । मांग पत्र सौपते समय नसीराबाद राशन डीलर के संजय खीची , मितेश शर्मा , सोनू जैन आदि उपस्थित थे ।

admin
Author: admin